Tuesday, June, 09,2026

माफिया पर नकेल, 220 करोड़ की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कानून व्यवस्था को लेकर हुई सख्त समीक्षा बैठक के महज 24 घंटे के भीतर राजस्थान पुलिस ने अपराध जगत पर अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट संदेश के बाद पुलिस ने अपराधियों और माफियाओं की काली कमाई पर सीधा हमला बोलते हुए 220 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्तियों को कानूनी कार्रवाई के दायरे में ला दिया है। सरकार का संदेश साफ है कि अब अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्ति भी बच नहीं पाएगी। इसी रणनीति के तहत प्रदेशभर में 636 हार्डकोर अपराधियों की अवैध चल-अचल संपत्तियों को चिह्नित कर न्यायालयों में जब्ती और कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के तहत प्रदेशभर में 636 हार्डकोर अपराधियों को अपराध से अर्जित 220 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध चल-अचल संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इन संपत्तियों को जब्त और कुर्क करने के लिए विभिन्न न्यायालयों में कार्रवाई जारी है। अब तक 13 मामलों में लगभग 32 करोड़ रुपए की संपत्ति न्यायालय के आदेश से जब्त कर सरकारी कब्जे में ली जा चुकी है। इनमें बूंदी जिले का एक मामला सबसे बड़ा है, जहां अकेले करीब 12 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई।

584 मामलों में न्यायालय पहुंचे, 182 में नोटिस जारी

पुलिस ने प्रदेशभर में अपराधियों की आर्थिक जड़ों को काटने के लिए सुनियोजित अभियान चलाया है। पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा जुटाकर 584 मामलों में न्यायालयों के समक्ष इस्तगासे प्रस्तुत किए है। न्यायालयों ने अब तक 182 मामलो में नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे स्पष्ट है कि अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है।

नशा तस्करों पर की आर्थिक चोट

राज्य को नशा मुक्त बनाने के अभियान में भी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत मादक पदार्थ तस्करों की संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 36 तस्करों के खिलाफ न्यायालयों में इस्तगासे पेश किए गए। इनमें से 28 मामलों में कार्रवाई को मंजूरी मिली और लगभग 33 करोड़ की अवैध संपत्तियां सीज एवं फ्रीज कर दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery