Friday, June, 27,2025

सीआईडी क्राइम ब्रांच के 195 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

जयपुर: राजस्थान पुलिस की सीआईडी अपराध शाखा के 195 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरुवार को सम्मानित किया जाएगा। यह अलंकरण समारोह सुबह 8 बजे आमेर रोड स्थित जलमहल के सामने सीआईडी सीबी लाइन में होगा। समारोह में एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन पुरस्कार वितरित करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, राजस्थान पुलिस सेवा पदक, उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक के साथ-साथ उत्तम, अति उत्तम एवं सर्वोत्तम सेवा चिह्न दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एएसपी आदर्श चौधरी, एसआई राजेश कुमार शर्मा, महेश कुमार टांक, हेड कांस्टेबल सायर सिंह, कांस्टेबल मनीषा कुमारी व राजेश कुमार यादव को मिलेंगे। वहीं, राजस्थान पुलिस सेवा पदक से एचसी चंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 8 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 9 को उत्कृष्ट सेवा पदक, 27 को सर्वोत्तम सेवा चिह्न, 32 को अति उत्तम सेवा चिह्न, 112 को उत्तम सेवा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery