Wednesday, April, 09,2025

अब अवार्ड के लिए पुलिस अफसरों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार

जयपुर: राजस्थान पुलिस में अब ऐलान के बाद अवार्ड लेने के लिए पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डीजीपी यूआर साहू ने पुलिस से जुड़े सभी पुरस्कारों के लिए समयावधि तय कर दी है। अब तय समयावधि पर ही घोषित अवार्ड का वितरण करना अनिवार्य होगा। इसका फायदा यह होगा कि पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निश्चित समय पर तय अवार्ड मिल सकेगा। फिलहाल सिर्फ भारत सरकार की ओर से घोषित अवार्ड ही तय समय पर मिल रहे हैं। राजस्थान पुलिस से जुड़े अवार्ड में अभी तक इस तरह की व्यवस्था नहीं होने के कारण पुलिस कर्मियों को ऐलान के बाद भी अवार्ड मिलने के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार तो यह इंतजार इतना लंबा हो जाता है कि बिना अवार्ड मिले ही पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी रिटायर हो जाते हैं।

इसके बाद उन्हें बिना वर्दी के ही अवार्ड लेना पड़ता है। 24 फरवरी को आरपीए में हुए समारोह में रिटायर्ड आईपीएस जंगा श्रीनिवास राव, ए पोत्रूचामी, समीर कुमार सिंह और सवाई सिंह गोदारा और जगदीश शर्मा को रिटायरमेंट के बाद अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला था, इतना ही नहीं कई बार अवार्ड का ऐलान होने के बाद घोषणा करने वाले डीजीपी ही रिटायर हो जाते हैं और दूसरे डीजीपी को अवार्ड देने का मौका मिलता है। सबसे अधिक इंतजार डीजीपी डिस्क, राजस्थान पुलिस विशिष्ट सेवा पदक, स्पेशल ड्यूटी पदक और योग्यता पदक के लिए करना होता है।

तय समय पर मिलेंगे पुलिस से जुड़े अवार्ड

• गृह मंत्रालय भारत सरकार उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट सेवा मेडल, फरवरी, मई और दिसंबर महीने में विशेष कार्यक्रम और     पीओपी के दौरान ।
• केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, राजस्थान पुलिस दिवस पर।
• स्पेशल ड्यूटी पदक, फरवरी, मई और दिसंबर महीने में विशेष कार्यक्रम और पीओपी के दौरान।
• मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक, राजस्थान पुलिस दिवस पर।
• मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, राजस्थान पुलिस दिवस पर।                                                                                          • राजस्थान पुलिस विशिष्ट सेवा पदक, पुलिस दिवस पर।
• राजस्थान पुलिस सेवा पदक, राजस्थान पुलिस दिवस पर।
• डीजीपी डिस्क, फरवरी, मई दिसंबर में और पीओपी के दौरान।
• असाधारण कार्य सेवा चिह्न चिह्न, स्वतन्त्रता और गणतंत्र दिवस पर।
• उत्तम सेवा चिह्न, राजस्थान पुलिस दिवस पर।
• अति उत्तम सेवा चिह्न, राजस्थान पुलिस दिवस पर।
• सर्वोत्तम सेवा चिह्न, राजस्थान पुलिस दिवस पर।

एडीजी कार्मिक को करनी होगी मॉनिटरिंग

पुलिस से जुड़े सभी अवार्ड समय सीमा पर मिल सकें, इसके लिए डीजीपी ने एडीजी कार्मिक को जिम्मेदारी दी है और एडीजी कार्मिक को यह सुनिश्चित करना होगा कि घोषित हुए अवार्ड तय समय पर मिल रहे हैं या नहीं, उन्हें इसकी रिपोर्ट डीजीपी को देनी होगी। डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक केंद्रीय भंडार को भी निर्देश दिए हैं कि पदकों की स्वीकृति दिनांक से 1 महीने की अवधि में पदक बनवाने होंगे। साथ ही 15 दिनों में सभी प्रमाण पत्र भी तैयार करने होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery