Thursday, January, 29,2026

कुसुम योजना में राजस्थान अव्वल 1.75 लाख किसान लाभान्वित

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में पीएम कुसुम योजना की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजना के विभिन्न कंपोनेंट्स पर विस्तार से चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव ने मार्च 2026 तक 3000 मेगावाट की कमीशनिंग पूरी करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, 10 गीगावाट के पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) का लक्ष्य अक्टूबर 2026 तक हासिल करने को कहा। कंपोनेंट सी के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता मिलने की जानकारी दी गई। इसके लिए 908 करोड़ रुपए के लंबित क्लेम को समय पर जमा करने के निर्देश जारी किए गए। बैठक में राजस्थान की प्रगति की सराहना की गई। पीएम कुसुम योजना के समग्र कंपोनेंट में राजस्थान ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि कंपोनेंट सी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस योजना से अब तक 1.75 लाख किसान लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के तहत 40 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश आकर्षित हुआ है। आगे प्रति माह 35 हजार कृषि कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का नया नियम

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रशासनिक सुधार विभाग के माध्यम से नया आदेश जारी किया है। अब अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) केवल बुधवार को ही कर सकेंगे। वीसी का समय शाम 4 से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत के 30 सितंबर 2024 के निर्देश में संशोधन है, जिसमें मंगलवार सुबह 10 से 12 बजे तक वीसी की व्यवस्था थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery