Tuesday, July, 28,2026

राजस्थान के 41 जिलों की 25 फसलें होंगी अब कवर

जयपुर: खरीफ फसलों की बुवाई कर चुके किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को खरीफ 2026 और रबी 2026-27 के लिए लागू कर दिया है। इस बार प्रदेश के 41 जिलों में कुल 25 फसलों को बीमा सुरक्षा मिलेगी। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब फसल बीमा पूरी तरह स्वैच्छिक होगा। यानी किसान अपनी इच्छा से योजना में शामिल हो सकेंगे।

गैर ऋणी किसान 31 जुलाई, 2026 तक बैंक, सहकारी समिति, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), डाकघर या राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं। वहीं, रबी फसलों के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2026 तय की गई है। ऋणी किसान यदि बीमा नहीं कराना चाहते हैं तो उन्हें खरीफ के लिए 24 जुलाई और रबी के लिए 24 दिसंबर तक संबंधित बैंक में घोषणा पत्र देना होगा अन्यथा उन्हें योजना में स्वतः शामिल माना जाएगा।

खरीफ फसलों पर 2% व रबी फसलों पर 1.5% प्रीमियम

योजना के तहत खरीफ फसलों पर किसान को अधिकतम 2 प्रतिशत और रबी फसलों पर 1.5 प्रतिशत प्रीमियम ही देना होगा। शेष राशि केंद्र और राज्य सरकार वहन करेंगी। कम वर्षा, सूखा, बाढ़, जलभराव, ओलावृष्टि, तूफान, चक्रवात, बिजली गिरने, भूस्खलन, कीट एवं रोग से होने वाले नुकसान पर बीमा सुरक्षा मिलेगी। फसल कटाई के बाद खेत में सूखाने के लिए रखी गई उपज भी 14 दिन तक बीमा सुरक्षा के दायरे में रहेगी। किसानों को ध्यान रखना होगा कि किसी भी प्रकार के फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन 14447, क्रॉप इंश्योरेंस एप, बैंक या कृषि विभाग को देना अनिवार्य है। विलंब होने पर दावा प्रभावित हो सकता है।

41 जिलों को 8 क्लस्टरों में बांटा गया

राज्य के 41 जिलों को आठ क्लस्टरों में बांटकर चार बीमा कंपनियों को योजना के संचालन की जिम्मेदारी दी है। सरकार ने किसानों से अपील की है कि आधार, बैंक खाता, भूमि रिकॉर्ड और एग्रीस्टैक आईडी जैसे दस्तावेज समय रहते अपडेट कर अंतिम तिथि से पहले बीमा अवश्य कराएं। बीमा सुरक्षा के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल, नेशनल और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी जिम्मेदार होंगी। व्यापक क्षति के मामलों में दावा राशि तीन सप्ताह में और व्यक्तिगत नुकसान पर 15 दिन में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

ये 25 फसलें होंगी शामिल

खरीफ मौसम (14): बाजरा, ज्वार, मक्का, मूंग, मोठ, ग्वार, चंवला, उड़द, अरहर, सोयाबीन, तिल, धान, कपास, मूंगफली।

रबी मौसम (11): गेहूं, जौ, चना, सरसों, तारामीरा, जीरा, धनिया, ईसबगोल, मेथी, रबी मक्का, मसूर। बीमा इकाई तहसील और पटवार मंडल स्तर पर निर्धारित की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery