Monday, March, 16,2026

जयपुर में ई-बसों का ट्रायल शुरू

जयपुर: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश में हरित सार्वजनिक परिवहन की नई शुरुआत हो गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर में कुल 675 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी दी है। जयपुर को 150, जोधपुर को 100, अजमेर को 100, कोटा को 100, बीकानेर को 75, अलवर को 50, भीलवाड़ा को 50 और उदयपुर को 50 ई-बसें मिलेंगी। इससे शहरी यातायात को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। जयपुर में पहले चरण की 150 ई-बसों के नियमित संचालन से पूर्व गुरुवार को 9 मीटर और 12 मीटर लंबाई वाली बसों का तीन दिवसीय ट्रायल शुरू हो गया है, जो 28 फरवरी तक चलेगा। अग्रवाल फार्म से सुबह 11 बजे पहली गुलाबी ई-बस रवाना हुई। ट्रायल के दौरान बसों में मिट्टी से भरे कनस्तर और थैले रखकर लोड क्षमता, बैटरी प्रदर्शन, चार्जिंग और संचालन की जांच की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery