Friday, May, 01,2026

युवाओं के लिए बड़ा अवसर, अब मिनटों में शुरू कर सकेंगे उद्योग

जयपुर: राजस्थान में अब उद्योग शुरू करना लंबी प्रक्रिया नहीं, बल्कि आसान और तेज होने जा रहा है। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) ने युवाओं के लिए 'प्लग एंड प्ले' मॉडल तैयार किया है, जिसमें तैयार फैक्ट्री और बेसिक सुविधाएं पहले से मिलेंगी। उद्यमी को सिर्फ अपना काम शुरू करना होगा।

सरकार की बजट घोषणा के बाद रीको ने सभी संभागीय मुख्यालयों और किशनगढ़ में इसके लिए जमीन भी तय कर ली है। इस मॉडल के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) बेहद कम समय और कम लागत में शुरू किए जा सकेंगे। जयपुर के सीतापुरा फेज-3, बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया, जोधपुर के बोरानाडा एग्रो फूड पार्क, भरतपुर के ब्रज इंडस्ट्रियल एरिया, किशनगढ़ के खोड़ा, उदयपुर के कलड़वास आईआईडी सेंटर, कोटा के रानपुर एग्रो फूड पार्क और अजमेर के माकरवाली आईटी पार्क में ये आधुनिक 'रेडी टू मूव' यूनिट्स विकसित होंगी।

किराया भी कम, प्रक्रिया भी आसान

इन यूनिट्स का आवंटन ऑनलाइन ई-ऑक्शन से होगा और 15 साल के लिए किराए पर दिया जाएगा, जिसे बाद में 10 साल तक बढ़ाया जा सकेगा। सबसे खास बात शुरूआती किराया मौजूदा दर का सिर्फ 5% होगा और हर साल इसमें 5% की बढ़ोतरी होगी।

बड़े पैमाने पर रोजगार और निवेश बढ़ेगा

जयपुर के सीतापुरा में पहले ही फ्लेटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में 14 रेडी मॉड्यूल्स का आवंटन हो चुका है। वहीं, बालोतरा के बोरावास-कलावा में 7.10 करोड़ रुपए की लागत से दो प्लग एंड प्ले शेड्स का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके अलावा 6 और नए शेड्स की मंजूरी भी मिल चुकी है। रीको की यह पहल उद्योग लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाएगी, बल्कि राज्य में निवेश बढ़ाने और बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery