Thursday, April, 23,2026

समझौते के बाद टली कॉन्ट्रैक्टर्स की हड़ताल

जयपुर: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के कॉन्ट्रैक्टर्स की प्रस्तावित हड़ताल राज्य सरकार के साथ सफल वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के साथ हुई विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया। कॉन्ट्रैक्टर्स ने आपसी सहमति से आंदोलन को 5 मई 2026 तक टालने का फैसला किया है। बैठक में सरकार ने कॉन्ट्रैक्टर्स की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए भुगतान और अन्य मुद्दों पर अहम निर्णय लिए। इसके तहत मई 2026 तक 2,500 करोड़ रुपए और जून 2026 के अंत तक अतिरिक्त 2,500 करोड़ रुपए का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

सहमति के प्रमुख बिंदुओं में मई 2024 तक पूर्ण कार्यों पर लिक्विडेटेड डैमेज (एलडी) में राहत, प्राइस वेरिएशन क्लॉज वाली निविदाओं में लाभ, तथा 90 प्रतिशत तक पूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कर उनका हैंडओवर करना शामिल है। इसके अलावा जीएसटी अंतर राशि के भुगतान के लिए 10 दिनों में प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस समझौते से प्रदेश में जलापूर्ति और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery