Monday, May, 18,2026

सोलह पेट्रोल पंपों के नोजल सीज, जुर्माना भी वसूला

जयपुर: उपभोक्ताओं को उनके दिए गए पैसों के अनुसार सही मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान के सभी संभागीय जिलों में विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर जिलों में कई पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए कुल 16 नोजल सीज किए गए और कई मामलों में जुर्माना भी वसूला गया।

भरतपुर में किए गए निरीक्षण के दौरान मॉडर्न ऑटो सर्विस आईओसीएल हीरादास, जगन पेट्रोलियम डेस्टिनेशन जघीना गेट, ओमराज फिलिंग स्टेशन और प्रगति एचपी सेंटर काली की बगीची में प्रति 5 लीटर पर 30 मिलीलीटर तक कम आपूर्ति पाई गई। इस तरह कई पंपों पर प्रतिदिन सैकड़ों लीटर की बिक्री में उपभोक्ताओं को लगातार नुकसान दिया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ पंपों पर प्रतिमाह हजारों रुपए की अतिरिक्त कमाई गलत तरीके से की जा रही थी। जोधपुर में मारवाड़ पेट्रोल सर्विस, केके ट्रैवल्स पाली रोड, एनआर फिलिंग स्टेशन और सुप्रीम मोटर्स में भी समान गड़बड़ी पाई गई। उदयपुर में करणी रूप सर्विस और हरिप्रिया फिलिंग स्टेशन पर भी नोजलों में कम आपूर्ति की पुष्टि हुई। अजमेर में बजरंग सर्विस स्टेशन सहित तीन पंपों पर दो-दो नोजल सीज किए गए। कोटा में भागीरथ स्टेशन और जय चंबल सर्विस स्टेशन में भी कमी पाई गई। बीकानेर में संजय सिटी फिलिंग स्टेशन के तीन नोजल सीज कर दिए गए। जयपुर संभाग में भी निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। कई स्थानों पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।

4 से 5 किमी तक कम चल सकता है वाहन

विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि प्रत्येक 5 लीटर पर मात्र 30 मिलीलीटर कम दिया जाए तो यह उपभोक्ता को दिखाई नहीं देता, लेकिन यही छोटी सी कमी बड़े स्तर पर हजारों रुपए की धोखाधड़ी में बदल जाती है। उदाहरण के तौर पर 50 लीटर पेट्रोल में लगभग 300 मिलीलीटर की कमी से वाहन 4 से 5 किलोमीटर तक कम चल सकता है।

ईंधन भरवाते समय रीडिंग ध्यान से देखें

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ईंधन भरवाते समय मशीन की रीडिंग ध्यान से देखें, 5 लीटर टेस्ट माप से जांच करें और संदेह होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery