Friday, June, 27,2025

चंबल पर एक्वाडक्ट निर्माण को मिली अंतिम स्वीकृति

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना (राम जल सेतु लिंक परियोजना) को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए, परियोजना के प्रथम चरण में चंबल नदी पर एक्वाडक्ट निर्माण हेतु राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की स्वीकृति के बाद मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने भी अंतिम स्वीकृति जारी कर दी है।

पानी चंबल नदी को पार करके मेज बैराज तक पहुंचाया जाएगा

मुख्यमंत्री भजनलाल ने जानकारी दी कि इस एक्वाडक्ट के माध्यम से रामगढ़ (कूल नदी), महलपुर (पार्वती नदी) और नवनेरा (कालीसिंध नदी) बैराज का पानी चंबल नदी को पार करके मेज बैराज तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद इसे बीसलपुर और ईसरदा बांध तक लिफ्ट प्रणाली द्वारा ले जाया जाएगा। 2,280 मीटर लंबे इस एक्वाडक्ट का एक छोर कोटा के पीपल्दा समेल गांव से और दूसरा छोर बूंदी के गुहाटा गांव से जुड़ा होगा। इससे कोटा जिले की सुल्तानपुर तहसील के निवासियों को कोटा-सवाई माधोपुर हाईवे से होते हुए एक नया पक्का मार्ग मिलेगा, जो बूंदी जिले से होकर गुजरेगा। साथ ही परियोजना के तहत नवनेरा बैराज से मेज एनिकट तक फीडर निर्माण की कार्रवाई को भी गति मिलेगी।

17 जिलों को मिलेगा पेयजल और सिंचाई का लाभ

गौरतलब है कि यह परियोजना राज्य के 17 जिलों को पेयजल और सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके प्रथम चरण के तहत 9,400 करोड़ रुपए के कार्यदिश जारी कर योजना की क्रियान्विति प्रारंभ कर दी गई है। इस चरण में पैकेज-2 के अंतर्गत चंबल नदी पर एक्वाडक्ट का निर्माण किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery