Thursday, January, 29,2026

पेपर लीक पर CM सख्त... 'बड़े मगरमच्छों' पर भी गिरेगी गाज

जयपुर: राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए पेपर लीक मामलों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल छोटे-बड़े सभी दोषियों पर समान रूप से कठोर कार्रवाई होगी, चाहे नाम कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। मुख्यमंत्री ने पुलिस और जांच एजेंसियों को निर्देश दिए कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए। जरूरत पड़ने पर विशेष अभियान दल (एसओजी) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का पूरा सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में यह स्पष्ट संकेत दिया गया कि अब तक सामने आए नामों तक ही जांच सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पर्दे के पीछे बैठे "बड़े मगरमच्छों" तक भी कानून का शिकंजा कसा
जाएगा। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार के दौरान आरपीएससी से जुड़े भ्रष्टाचार और पेपर लीक के लगातार सामने आ रहे खुलासों को गंभीरता से लेते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उन्हें सजा दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वर्तमान सरकार में नहीं हुआ एक भी पेपर लीक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अब तक 296 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं और इनमें से एक भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह सरकार की पारदर्शी व्यवस्था और कड़े सुरक्षा इंतजामों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे अपराधों में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना ही ताकतवर क्यों न हो, कानून से नहीं बच सकेगा।

340 गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के साथ एसओजी और एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। बैठक में बताया गया कि अब तक पेपर लीक मामलों में 340 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जांच यहीं समाप्त नहीं होगी और कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया गया, जिसकी भरपाई अब सख्त कार्रवाई से ही होगी। सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery