Tuesday, November, 25,2025

8 जिला परिषदों का गठन 3500 ग्राम पंचायतें बढ़ीं

जयपुर: प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के व्यापक पुनर्गठन का काम पूरा हो गया है। 'वन स्टेट वन इलेक्शन' की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाते हुए भजनलाल शर्मा सरकार ने नई जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के गठन को अंतिम मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को प्राथमिकता देते हुए पूरे प्रदेश में नया पंचायत नक्शा तैयार किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के साथ अब राजस्थान में कुल 41 जिला परिषदें अस्तित्व में आ गई हैं। पुनर्गठन में लगभग 3,400 नई ग्राम पंचायतें जोड़ी गई हैं, जिसके बाद प्रदेश में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 14 हजार से अधिक हो गई है। चुनावों का रास्ता साफ हो अधिसूचना के बाद पंचायत गया है। नई पंचायतें चुनावों के बाद प्रभावी होंगी और पुरानी पंचायतें स्वतः समाप्त मानी जाएंगी।

नए जिलों में पहली बार जिला परिषद

डीग, बालोतरा, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, फलोदी, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और सलूम्बर में पहली बार जिला परिषदों का गठन किया गया है। इसके बाद प्रदेश के सभी 41 जिलों में पंचायत व्यवस्था लागू हो गई है। इससे हाई कोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा 15 अप्रैल तक पंचायत चुनाव कराने में प्रशासनिक सुविधा रहेगी।

जयपुर में सबसे बड़ा बदलाव

पंचायती राज विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब प्रदेश में ग्राम पंचायतों की संख्या 11,194 से बढ़कर लगभग 14,400 हो गई है। जयपुर में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है, जहां पहले 457 ग्राम पंचायतें थीं, अब 139 नई पंचायतों के गठन के बाद कुल संख्या 596 हो गई है। अजमेर में 84, धौलपुर में 41, करौली में 71 और कोटपूतली-बहरोड़ में 63 नई पंचायतें बनाई गई हैं। जोधपुर में पुनर्गठन के तहत 241 नई पंचायतों के साथ कुल संख्या 527 हो गई है। उदयपुर में कुल पंचायतें 588 और अलवर में संख्या 309 पहुंच गई है। सरकार का दावा है कि पुनर्गठन से स्थानीय प्रशासन मजबूत होगा और विकास कार्यों की गति बढ़ेगी। अब राज्य चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया के अंतिम चरण में है और जल्द अधिसूचना जारी हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery