Thursday, June, 26,2025

आपत्तियों पर कलेक्टरों ने हाथ खड़े किए, भाजपा का अफसरों पर दबाव

जयपुर: पंचायत और निकायों के पुनर्गठन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन से प्राप्त आपत्तियों पर जिला कलेक्टर्स द्वारा आगे कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने सरकार पर जमकर धांधली करने और नियम ताक पर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा और आरएसएस सारे नियम कायदों को ताक में रखकर अफसरों पर दबाव बना रहे हैं। गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुए पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भाजपा की सरकार कांग्रेस की तरह ओछी हरकतें नहीं करती। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में जानबूझकर हिंदू वाडों को बड़ा किया गया था।

अधिकारी राजनीतिक दबाव में: गहलोत

गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि पंचायत और निकायों के पुनर्गठन में अधिकारी राजनीतिक दबाव में काम करने को मजबूर हैं। गहलोत ने लिखा कि ऐसा पहली बार देख रहा हूं कि सारे नियम-कानून तोड़े जा रहे हैं। सारा काम राज्य सरकार के स्तर से हो रहा है। भाजपा और आरएसएस मिलकर येन-केन-प्रकरेण पंचायती राज और नगर निकाय के चुनाव जीतना चाहती है। गहलोत ने भरतपुर जिला प्रमुख सहित कई स्थानीय चुनाव नहीं कराने का जिक्र करते हुए कहा कि वोट बैंक को साधकर जीतने के लिए नियमों व जनता की सहूलियत को भी अनदेखा कर रहे हैं।

गहलोत की 'अली बाबा 40 चोर' की सरकार थीः दिलावर

मदन दिलावर ने कहा कि ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन नियमानुसार किया जा रहा है। विशेष परिस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में ही छह किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर गांव है। उन्होंने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसी मंत्री या विधायक को लूटने के लिए खुला नहीं छोड़ा गया है, जबकि गहलोत की सरकार 'अली बाबा 40 चोर' की सरकार थी। उन्होंने कहा कि उनके आरपीएससी सदस्य जेलों में हैं। मंत्री जेल की हवा खा रहे हैं तथा अभी और जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट कह रही है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने 1705 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। जब परतें खुलेंगी, तो डोटासरा कहां बचकर जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery