Tuesday, July, 28,2026

हाई कोर्ट में सरकार, ओबीसी और निर्वाचन आयोग देंगे जवाब

जयपुर: राजस्थान में पंचायत राज और नगरीय निकाय चुनावों में हो रही देरी के मामले में सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में राज्य सरकार, ओबीसी आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग अपना अपना जवाब पेश करेंगे। अदालत ने सभी पक्षों से स्पष्ट समय सारिणी मांगी है ताकि चुनाव प्रक्रिया को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो सके।

हालांकि राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह पहले ही कह चुके है कि एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण तय करना राज्य सरकार का अधिकार है, न कि राज्य निर्वाचन आयोग का। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जैसे ही वाडों और पदों के वर्गवार आरक्षण को अंतिम रूप दे देगी, उसके दो दिन के भीतर आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के अभाव में ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव कराने का निर्णय लेना हो तो वह फैसला भी राज्य सरकार को ही करना होगा।

सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को हुई वर्चुअल सुनवाई में आयोग ने यही पक्ष हाई कोर्ट के समक्ष रखा था। इसके बाद अदालत ने ओबीसी आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करने, राज्य सरकार को आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी करने और फिर राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के निर्देश दिए। इधर, 16 जुलाई को हुई सुनवाई में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश जीत सिंह पुरोहित की खंडपीठ ने स्पष्ट किया था कि अब केवल कारण बताने से काम नहीं चलेगा। सभी पक्षों को चुनाव कराने की निश्चित समय सीमा बतानी होगी। ऐसे में सोमवार की सुनवाई को पंचायत और निकाय चुनावों की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery