Monday, July, 27,2026

प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनावी रण की तारीखें तय

जयपुर: राजस्थान में लंबे समय से अटके पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से पेश चुनावी रोडमैप को स्वीकार करते हुए प्रदेश में 15 नवंबर 2026 तक हर हाल में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम समयसीमा तय कर दी है।

अदालत ने साफ कर दिया कि इसके बाद चुनाव टालने के लिए सरकार को कोई अतिरिक्त मोहलत नहीं दी जाएगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायमूर्ति संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने सोमवार को गिर्राज सिंह देवंदा और संयम लोढ़ा की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के शपथ पत्र को रिकॉर्ड पर लिया। कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

सीएस की बैठक में तैयार हुआ पूरा प्लान

राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने हाई कोर्ट में शपथ पत्र पेश कर बताया कि अदालत के निर्देशों की पालना में 19 जुलाई को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में स्वायत्त शासन विभाग, पंचायतीराज विभाग, ओबीसी आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। सरकार ने अदालत को भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय सीमा में पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

OBC रिपोर्ट के बाद आरक्षण प्रक्रिया

सरकार ने हाई कोर्ट को बताया कि ओबीसी आयोग आगामी 5 अगस्त तक राजनीतिक आरक्षण संबंधी रिपोर्ट सौंप देगा। इसके बाद नगर निकाय और पंचायत चुनावों के लिए वार्डों एवं सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 15 अगस्त तक आरक्षण लॉटरी निकालने का लक्ष्य रखा गया है। हाई कोर्ट ने पूछा कि यदि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट में देरी होती है तो क्या चुनाव कार्यक्रम प्रभावित होगा। सरकार ने स्पष्ट किया कि आयोग समय पर रिपोर्ट देगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने अदालत को बताया कि चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। सबसे पहले नगर निकाय चुनाव होंगे, उसके बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता पुनीत सिंघवी और प्रेमचंद देवंदा ने सरकार के आवेदन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अदालत पहले भी समय बढ़ाने की मांग को खारिज कर चुकी है। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery