Thursday, January, 29,2026

सवा लाख वार्डों में एक साथ होंगे पंचायती राज चुनाव

जयपुर: राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के निर्देशानुसार पंचायती राज चुनाव समय पर कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अप्रैल तक जिन संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त नहीं होगा, उनके संबंध में भी सरकार ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को संकेत दिए कि इस बार राज्यभर में पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। सवा लाख से अधिक वाडों में चुनाव होंगे, जिससे यह चुनाव ऐतिहासिक बन जाएगा। मंत्री ने कहा कि कोर्ट ने पहले ही राजस्थान में पंचायत चुनाव कराने का मार्ग स्पष्ट कर दिया है। याचिकाओं को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चुनावी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव 15 अप्रैल तक संपन्न कर लिए जाएं। मदन दिलावर ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार कोर्ट के निर्देशों का पूर्ण पालन करेगी और पंचायती राज विभाग चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ग्राम पंचायतों व पंचायत समितियों की संख्या बढ़ी

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक होंगे। ग्राम पंचायतों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत, पंचायत समितियों की संख्या में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि जिला परिषदों की संख्या 33 से बढ़कर 41 हो गई है। इसके साथ ही पंचायत चुनावों की खर्च सीमा भी दोगुनी की गई है, जिससे चुनावी गतिविधियां और व्यापक होंगी।

मनरेगा आंदोलन से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं

मदन दिलावर ने वीबी जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भगवान श्रीराम के नाम से हमेशा आपत्ति रही है। कांग्रेस अनावश्यक राजनीति कर रही है। कांग्रेस को इससे कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत अब मजदूरों को पहले से अधिक लाभ मिलेगा। मजदूरी का भुगतान अब महीने भर बाद नहीं, बल्कि हर सात दिन में किया जाएगा और कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को जब खेतों में मजदूरों की आवश्यकता होती है, उस समय नरेगा में अस्थायी ब्रेक लेकर मजदूरों को कृषि कार्य से जोड़ा जा सकता है, जिससे उन्हें करीब छह महीने तक नियमित रोजगार मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery