Wednesday, October, 28,2026

1.06 करोड़ मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार

जयपुर: प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को होगा। प्रदेश के 22 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 1 करोड़ 6 लाख 56 हजार 127 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस चरण में जिला परिषद के 352 वाडों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों में चुनाव कराया जाएगा। जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1,086 और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 7,318 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह कुल 8,404 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में बंद होगी। मतदान के लिए प्रदेशभर में 11,799 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदाताओं में 55 लाख 19 हजार 336 पुरुष, 51 लाख 36 हजार 744 महिलाएं और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए दल

मतदान के लिए मंगलवार को संबंधित जिलों में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद ईवीएम और निर्वाचन सामग्री के साथ रवाना किया गया। दल निर्धारित मार्गों से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वहां मतदान संबंधी व्यवस्थाएं संभालीं। केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से मतदान व्यवस्था पर नजर रखने और निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने की तैयारियां की गई हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के मतदान के बाद 29 अक्टूबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। 30 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान होगा।

जयपुरः पांच पंचायत समितियों में मतदान

जयपुर जिले में दूसरे चरण के तहत अमरसर, आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी और शाहपुरा पंचायत समितियों में मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार सुबह श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान दल रवाना किए गए। जिले में कुल 413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3 लाख 78 हजार 364 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 1 लाख 97 हजार 323 पुरुष, 1 लाख 81 हजार 40 महिला और एक अन्य मतदाता शामिल हैं। पांचों पंचायत समितियों के लिए अमरसर में 77, आमेर में 113, जालसू में 81, रामपुरा डाबड़ी में 78 और शाहपुरा में 63 मतदान दल रवाना किए गए। रामपुरा डाबड़ी के लिए एक सहायक मतदान दल भी भेजा गया। दलों ने निर्धारित चेक पोस्ट पर उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अपने गंतव्य मतदान केंद्रों की ओर प्रस्थान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery