Friday, September, 26,2025

3858 ग्राम पंचायतों में निवर्तमान सरपंच ही प्रशासक नियुक्त

जयपुर: राज्य सरकार ने 3858 ग्राम पंचायतों के निवर्तमान सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इन पंचायतों का कार्यकाल सितंबर, अक्टूबर और जनवरी माह में समाप्त हो रहा है, लेकिन चुनाव अपरिहार्य कारणों से समय पर संपन्न नहीं हो पाए हैं। इसलिए पंचायत राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के सुचारू संचालन के लिए वर्तमान सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाकर उन्हें प्रशासक नियुक्त किया है। प्रत्येक पंचायत में उप सरपंच और वार्ड पंचों से प्रशासकीय समिति गठित की जाएगी, जो प्रशासक की सहायता करेगी। प्रशासक और प्रशासकीय समिति की कार्यावधि नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत की पहली बैठक के ठीक पहले तक रहेगी। पंचायत राज सचिव डॉ. जोगाराम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि जिन पंचायतों का कार्यकाल 15 अक्टूबर, 2025 तक समाप्त हो रहा है और जहां समय पर चुनाव संभव नहीं हैं, वहां ग्राम पंचायतों के कार्य संचालन की निरंतरता बनाए रखने के लिए वर्तमान सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

जिला कलेक्टर्स को दी गई जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टर्स को अधिकृत किया है कि वे अपने जिलों में समय पर प्रशासक नियुक्ति और प्रशासकीय समितियों के गठन की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के खातों और वित्तीय कार्यों का संचालन भी प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे।

सरपंच संघ की मांग पर तत्काल कार्रवाई

कुछ दिन पहले सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत राज सचिव डॉ. जोगाराम से मुलाकात कर निवर्तमान सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाने एवं प्रशासक नियुक्ति की मांग की थी। सरकार ने मांग को स्वीकार करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery