Tuesday, August, 12,2025

सभी मेडिकल कॉलेजों में शुरू होंगी अंगदान और ट्रांसप्लांट की सुविधाएं

जयपुर: राजस्थान अंगदान एवं प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए अब प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अंगदान और प्रत्यारोपण की सुविधाएं शुरू की जाएंगी। सोमवार को राष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंगदान को और अधिक बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली करीब 10 हजार मौतों में से यदि 10 प्रतिशत ब्रेन डेड व्यक्तियों के अंगदान किए जाएं तो कई रोगियों को नया जीवन मिल सकता है।

अम्बरीष कुमार ने स्वस्थ अपनाने की जीवनशैली आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संतुलित आहार और योग के माध्यम से अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों में नियमित योग कक्षाएं शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य
योजना के तहत निशुल्क अंग प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध है। पारदर्शी प्रक्रिया के चलते हाल के वर्षों में अंगदान के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उल्लेखनीय कार्य करने वालों को मिला सम्मान

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने जानकारी दी कि विगत छह माह में संस्थान में 19 कैडेवर ट्रांसप्लांट किए गए हैं। साथ ही, कॉर्निया ट्रांसप्लांट में जीरो पेंडेंसी और उत्तर भारत का सबसे बड़ा स्किन बैंक होना संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं। समुचित प्राधिकारी डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में राजस्थान देश में अग्रणी है और हाल ही में राज्य को दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में अंगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, अस्पतालों, एनजीओ, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स और अंगदाता परिवारों को सम्मानित किया गया। हनुमानगढ़, चूरू और झुंझुनूं जिलों को अंगदान शपथ में सर्वाधिक भागीदारी के लिए विशेष सम्मान मिला।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery