Monday, March, 16,2026

प्रदेश में अंगदान-प्रत्यारोपण व्यवस्था होगी ऑनलाइन: राठौड़

जयपुर: प्रदेश में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रियाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा और इसके लिए नव विकसित लाइव पोर्टल जल्द शुरू किया जाएगा। अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण करने वाले सभी अस्पतालों को इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अंगदान जीवन रक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। इसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मानक प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने के साथ विजिलेंस सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निदेशालय स्तर पर गठित अंगदान एवं प्रत्यारोपण प्रकोष्ठ को और सशक्त किया जाएगा। यह प्रकोष्ठ नियमित रूप से अस्पतालों का निरीक्षण करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि सभी संस्थानों में प्रक्रियाएं तय एसओपी के अनुसार हों, आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों और सभी अहम जानकारियां पोर्टल पर अपडेट रहें।

स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

अंगदान को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल कॉलेज, ट्रोमा सेंटर और सीएचसी स्तर तक स्वास्थ्य कर्मियों एवं एम्बुलेंस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बैठक में जनसमस्या निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम को मजबूत करने और बेहतर सर्विस डिलीवरी पर फोकस करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं मिशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery