Wednesday, November, 26,2025

मूल विभागों में जाएंगे डेपुटेशन पर आए कर्मचारी

जयपुर: राज्य सरकार ने सचिवालय में कार्यरत अन्य विभागों से डेपुटेशन पर आए अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में वापस भेजने का निर्णय लिया है। कार्मिक विभाग (डीओपी) के सचिव के.के. पाठक ने इस संबंध में आदेश जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सचिवालय में वर्तमान में डेपुटेशन पर कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी तुरंत अपने मूल विभागों में लौटें। हाल ही में सचिवालय में 584 लिपिकों की नवनियुक्ति के बावजूद डेपुटेशन वाले कर्मी सेक्शनों में कार्यरत हैं, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। ऐसे में कार्मिकों की कार्यक्षमता बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विभागीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए कार्मिक विभाग ने यह निर्णय लिया है।

नव नियुक्तियों से बढ़ी चुनौतियां

सचिवालय में लिपिक के 584 पदों पर नई भर्ती के बाद स्थान की कमी हो गई है। नए कर्मचारियों के कार्यभार ग्रहण करते ही डेपुटेशन पर आए लोगों को बाहर भेजने का प्रावधान किया गया है। पाठक ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वापसी प्रक्रिया को सुनिश्चित कर डीओपी को सूचित करें। इसको लेकर मुख्य सचिव ने डीओपी को निर्देश दिए थे, जिस पर डीओपी ने विभागों को तत्काल वापसी प्रक्रिया शुरू करने व रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

कार्यप्रणाली पर असर व सुधार की आवश्यकता

सचिवालय में कई अधिकारी व कर्मचारी अपने मूल विभागों से अलग-अलग इकाइयों में कार्य कर रहे हैं, जिससे दक्षता घट रही है। अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी अपने मूल विभागों में ही रहें। डेपुटेशन व्यवस्था का दुरुपयोग रोकने के लिए डीओपी ने यह कदम उठाया है। डीओपी सचिव ने जारी आदेश में 2 मई 2013, 31 अगस्त 2012, 19 मार्च 2020, 3 फरवरी 2021, 4 अप्रैल 2022 व 8 अगस्त 2022 के पुराने आदेशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि डेपुटेशन की अवधि समाप्त होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को अनिवार्य रूप से उनके मूल विभाग में लौटना होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery