Saturday, September, 12,2026

प्रत्याशियों की पहरेदारी, निर्दलीयों पर नजर ?

जयपुर: प्रदेश में एक राज्य-एक चुनाव' के तहत 309 नगरीय निकायों में मतदान पूरा होते ही अब सियासत का अगला दौर शुरू हो गया है। किसके कितने पार्षद जीतेंगे, कहां बहुमत का आंकड़ा छूटेगा और किन निकस्यों में 'निताऊ' निर्दलीय बोर्ड बनाने की चाची बनेंगे, इन सवालों के बीच भाजपा और कांग्रेस ने संभावित विजयी प्रत्याशियों को साधने की कवायद तेज कर दी है। करीबी मुकाबले वाले निकायों में नतीजों से पहले ही पार्टी के प्रत्याशियों की बाडेबंदी के साथ निर्दलीयों पर निगाह रखने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

दोनों चरणों में कुल 72.95 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में 162 निकायों में 76.42 प्रतिशत, जबकि शुक्रवार को दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वर्ष 2026 का कुल मतदान पिछली बार के 196 निकायों में दर्ज 70.31 प्रतिशत से अधिक रहा।

नगर निगम फिसड्डी, छोटी नगरपालिकाओं में उत्साह

मतदान के आकड़ों में निकायचार बड़ा अंतर सामने आया। पहले चरण में प्रतापगढ़ की अरनोद नगरपालिका 91.98 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि भीलवाड़ा नगर निगम में सबसे कम 63.84 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। दूसरे चरण में बालोतरा की धोरीमन्ना नगरपालिका ने 91.59 प्रतिशत मतदान के साथ बाजी मारी, जबकि सिरोही नगर परिषद में 62,03 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी बहे नगर निगमों की तुलना में छोटे और मध्यम निकायों में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा।

भावी पार्षदों को संभालने की कवायद

अब भाजपा और कांग्रेस का फोकस सभावित विजयी प्रत्याशियों को एकजुट रखने पर है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने प्रत्याशियों से संपर्क शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण शिविर के बहाने उन्हें एक जगह जुटाकर जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर रखने की रणनीति है। जयपुर नगर निगम के प्रत्याशियों को शनिवार दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय बुलाया गया है। यहां से उन्हें रिसोर्ट संभावित परिणामों की ले जाने की तैयारी है। कांग्रेस भी लेकर मंथन कर रही है। पार्टी के सामने भी करीबी मुकाबले वाले निकायों में अपने संभावित विजयी प्रत्याशियों को एकजुट रखने की चुनौती होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery