Saturday, October, 11,2025

आज से बदलेगा स्कूलों, आंगनबाड़ी और अस्पतालों में OPD का समय

जयपुर: अक्टूबर का महीना राजस्थान सहित पूरे देश में उमंग से भरा रहने वाला है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं, जो इस त्योहारी मौसम में और रंग भर देंगे। दशहरा, दिवाली, छठ जैसे त्योहार इस महीने में मनाए जाएंगे। वहीं, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव लागू किया गया है। साथ ही प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों और टाइगर रिजर्व में गुरुवार से भी पर्यटक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी क्योंकि वे मानसून के कारण तीन महीने तक बंद थे।

स्कूल-आंगनबाड़ी 10 बजे से खुलेंगे

सरकारी स्कूलों में शिविरा पंचांग के अनुसार, बुधवार से शीतकालीन समय सारिणी लागू होगी। एक-पारी विद्यालयों का संचालन अब सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा। जब तक नया आदेश नहीं आता, स्कूल 10 से 4 बजे तक ही खुलेंगे। इसके अलावा बुधवार से 31 मार्च तक आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक यानी 4 घंटे निर्धारित किया गया है। यह बदलाव शीतकालीन मौसम को ध्यान में रखकर किया गया है।

सरकारी अस्पतालों का समय आज से सुबह 9 से 3 बजे तक

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल समेत राजस्थान के सभी सरकारी अस्पतालों में 1 अक्टूबर से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब ओपीडी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जो 31 मार्च तक लागू रहेगी। इस दौरान सभी डॉक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहेंगे। छुट्टियों वाले दिनों में ओपीडी का समय घटाकर सुबह 9 से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। यह बदलाव सर्दियों के मद्देनजर किया गया है ताकि बेहतर सेवा प्रदान की जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery