Tuesday, August, 12,2025

अब 31 मार्च तक करा सकते हैं एनएफएसए में ई-केवाईसी

जयपुर :  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नए पात्र लोगों को जोड़ने के लिए सरकार की ओर से एनएफएसए पोर्टल खोला गया है। योजना में  नए पात्र लोगों को जोड़ने से पहले सरकार अपात्र और  ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को बाहर करने की तैयारी में है। 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य में  4 करोड़ 46 लाख 61,960 लोगों के लिए गेंहू का आवंटन कर रही है। जबकि वर्तमान सूची में 4 करोड़ 34 लाख 98,057 लोग गेंहू ले रहे है। ऐसे में स्पेस होने पर नए पात्र लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी भी 51 लाख 39 हजार से अधिक लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई। ई-केवाईसी नहीं करावाने वालों को सूची से हटाकर नए पात्र लोगों को मौका दिया जाएगा। फिलहाल प्रदेश में 11 लाख 63 हजार 903 लोगों के नाम जोड़ने का स्पेस है।

अब तक आए 13 लाख आवेदन
मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर खाद्य सुरक्षा पोर्टल लॉन्च किया गया है। योजना के लिए अब तक 13 लाख नए लोगों ने आवेदन किया है। मंत्री ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में खाद्य सुरक्षा पर चर्चा हुई थी। आमजन को राहत देने के लिए पहले  ईमित्र से आवेदन किया जाता था। अब पोर्टल पर लोग खुद आवेदन कर सकते है। उसके बाद अधिकृत कर्मचारी इसका वेरिफिकेशन करेंगे। पोर्टल खुलने से वंचित लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने 2022 से लंबित आवेदनों को लेकर कहा कि पूर्व लंबित आवेदनों की जांच की जा रही है। इसमें एक माह का समय लगेगा। 

8 लाख 38 हजार लोग योजना से खुद हटे 
योजना में अपात्र लोगों को हटाने के साथ- साथ खाद्य सुरक्षा विभाग ने गिव अप अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अपात्र व्यक्ति हटने के लिए स्वयं ही आवेदन कर अपने परिवार को खाद्य सुरक्षा योजना से हटवा सकते है। 1 नवंबर 2024 से 28 जनवरी 2025 तक  कुल 8,38,687 नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटाए गए है। मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत निजी चौपहिया वाहन धारक, आयकरदाता सहित अन्य प्रकार से अपात्र व्यक्ति या परिवार को नाम स्वतः हटाने के लिए राशन डीलर या डीएसओ को आवेदन पत्र प्रस्तुत करने का प्रावधान किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery