Friday, June, 27,2025

अब स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे भारतीय सभ्यता, संस्कृति और सनातन धर्म

जयपुर: प्रदेश के स्कूलों में कक्षा एक से 5वीं तक के लिए राज्य सरकार ने नया पाठ्यक्रम लागू कर दिया है। इन कक्षाओं में चलने वाली सभी 18 किताबों को बदल दिया गया है। जल्द ही 32 लाख विद्यार्थियों की 18 किताबें बदली जाएंगी। अब नए सत्र के लिए 5.76 करोड़ प्रतियां छापी जाएंगी। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत किया गया है। सामान्य और संस्कृत शिक्षा दोनों क्षेत्रों में पाठ्यक्रम को पूरी तरह बदला गया है। नया सत्र 2025-26 इसी सिलेबस से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नए सिलेबस को मंजूरी दे दी है। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCRT) उदयपुर ने सामान्य शिक्षा का नया सिलेबस तैयार किया है, जिसे अब राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल छपवाएगा। किताबों का वितरण जुलाई में शुरू होगा। नई शिक्षा नीति के तहत राजस्थान में लगातार स्कूली शिक्षा क्षेत्र में नवाचार किए जा रहे हैं। कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए नया सिलेबस तैयार किया जा रहा है। इसमें आरएससीईआरटी उदयपुर की ओर से कोर्स तैयार किया जा रहा है। कक्षा 6 से 9वीं और 11वीं का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, एनसीईआरटी और एनसीएफ-2023 की गाइडलाइन के अनुसार तैयार किया जाएगा, जो अगले सत्र 2026-27 में लागू होगा। वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं का नया सिलेबस भी तैयार हो रहा है, जो सत्र 2027-28 में लागू होगा।

नए बदलाव से अब भारतीय खान-पान से भी रू-ब-रू होंगे विद्यार्थी

नए बदलाव में पुस्तकों में भारतीय सभ्यता, संस्कृति, सनातन धर्म को बढ़ावा देने वाले अध्याय जोड़े जाएंगे। इसके अलावा, स्कूल विद्यार्थियों को नई तकनीक से जोड़ने के लिए भी अध्याय शामिल किए जाएंगे। समयानुकूल विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, उद्यमिता सहित अन्य विषयों की पढ़ाई भी कराई जाएगी। पाठ्यक्रम में भारतीय खान-पान से भी रूबरू कराया जाएगा। ऐसे अध्याय जोड़े जाएंगे, जिनसे छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत हो सके। यह बदलाव कक्षा 1 से 12वीं तक किया जाएगा। पाठ्यक्रम समीक्षा समिति के अध्यक्ष और अजमेर एमडीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर कैलाश सोढानी ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव किए गए हैं। वहीं, कक्षा 6 से 12 तक के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में केवल 15 से 20 प्रतिशत संशोधन किया जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीयता, संस्कृति और आधुनिक भारत की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery