Sunday, April, 05,2026

जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ जलमार्ग से बढ़ेगा व्यापार

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राष्ट्रीय जलमार्ग-48 (एनडब्ल्यू-48) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। सीएम ने परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत तुलनात्मक अध्ययन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और (आईडब्ल्यूएआई) आईआईटी मद्रास को परियोजना के तकनीकी, वित्तीय पहलुओं का आकलन करने तथा जहाजों से होने वाली संभावित माल ढुलाई का ट्रैफिक अध्ययन कराने को कहा। उल्लेखनीय है कि जवाई लूनी होते हुए रण ऑफ कच्छ तक जाने वाला यह जलमार्ग राजस्थान को समुद्री मार्ग से जोड़ेगा, जिससे निर्यात-आयात और व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से राजस्थान के साथ-साथ आसपास के राज्यों को भी लाभ होगा। 27 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार और आईडब्ल्यूएआई के बीच इस परियोजना को लेकर एमओयू साइन किया गया था। बैठक में आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर के. मुरली ने डीपीआर तैयार करने को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया।

अरब सागर तक आवाजाही संभव

एनडब्ल्यू-48 के अस्तित्व में आने के बाद रण ऑफ कच्छ के रास्ते अरब सागर तक माल की निर्बाध आवाजाही संभव हो सकेगी। यह जलमार्ग राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगा और पेट्रोकेमिकल्स उत्पादों के परिवहन को आसान बनाएगा। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, एसीएस अभय कुमार, एसीएस (सीएमओ) अखिल अरोड़ा, आईडब्ल्यूएआई के अध्यक्ष सुनील पालीवाल और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery