Saturday, July, 25,2026

विकास को गतिः एक्सप्रेस-वे क्रांति में राजस्थान नंबर-1

जयपुर: देश में तेजी से विकसित हो रहे हाई स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे नेटवर्क में राजस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित किए जा रहे राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे नेटवर्क में प्रदेश में अब तक 1,192 किलोमीटर लंबाई के नेशनल एक्सप्रेस-वे तैयार हो चुके हैं। यह किसी भी राज्य में सबसे अधिक है। इस उपलब्धि के साथ राजस्थान राष्ट्रीय सड़क अवसंरचना के मानचित्र पर अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। राज्यसभा में दिए गए लिखित उत्तर के अनुसार देशभर में 10,389 किलोमीटर हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 4,809 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसमें करीब 25 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में विकसित हुआ है। यह आंकड़ा प्रदेश में सड़क नेटवर्क के विस्तार की रफ्तार को दर्शाता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजबूत सड़क ढांचा राजस्थान के विकास को नई दिशा देगा। बेहतर कनेक्टिविटी से प्रदेश में निवेश, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

26 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

प्रदेश में 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जारी है, जबकि 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक की नई परियोजनाएं डीपीआर, भूमि अधिग्रहण और प्रशासनिक स्वीकृति के विभिन्न चरणों में हैं। जयपुर-किशनगढ़-अजमेर-जोधपुर कॉरिडोर, जयपुर रिंग रोड नॉर्थ, मनोहरपुर-दौसा फोरलेन विस्तार, चित्तौड़गढ़ और पचपदरा बाईपास जैसी परियोजनाएं प्रदेश के परिवहन तंत्र को और मजबूत करेंगी। सीमावर्ती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए म्याजलार-जैसलमेर फोरलेन परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है।

दिल्ली-जयपुर मार्ग को मिलेगी नई गति

एनएचएआई ने एनएच-48, एनएच-27 और एनएच-52 सहित प्रमुख राजमार्गों पर सुधार कार्यों को गति दी है। दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे के कई पैकेज अंतिम चरण में हैं, जबकि गुरुग्राम-कोटपूतली-जयपुर मार्ग का निर्माण 91 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। जोधपुर रिंग रोड का पहला पैकेज पूरा हो गया है और जयपुर रिंग रोड इंटरचेंज को वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery