Wednesday, October, 28,2026

मानसून में नर्मदा का अतिरिक्त जल संरक्षित करेगा राजस्थानः मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर: राजस्थान मानसून के दौरान नर्मदा में उपलब्ध अधिशेष जल को संरक्षित कर प्रदेश के जलाभावग्रस्त क्षेत्रों की जरूरतें पूरी करेगा। इसके लिए अतिरिक्त जल के भंडारण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। वर्ष 1979 के नर्मदा जल विवाद अधिकरण के प्रावधानों के तहत मानसून में उपलब्ध अधिशेष जल का उपयोग करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके भंडारण से प्रदेश के जल संकट वाले क्षेत्रों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

फव्वारा सिंचाई से पानी की बचत

शर्मा ने बताया कि नर्मदा नहर परियोजना के तहत जालोर और बाड़मेर के दूरस्थ क्षेत्रों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा रहा है। परियोजना के पूरे कमांड क्षेत्र में फव्वारा सिंचाई पद्धति अनिवार्य की गई है, जिससे पानी की छीजत कम करने और उपलब्ध जल का बेहतर उपयोग करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि परियोजना के 2.46 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य कमांड क्षेत्र में निर्धारित 40 प्रतिशत सिंचाई सघनता का लक्ष्य हासिल किया जा रहा है। इससे किसानों को लाभ मिल रहा है और फसलों की पैदावार बढ़ाने में मदद मिली है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery