Tuesday, May, 19,2026

मेट्रो से तीन गुना तेज रफ्तार से दिल्ली से जुड़ेगा अलवर

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सक्रिय पहल के बाद राजस्थान में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना को नई गति मिली है। राज्य सरकार और हरियाणा सरकार के बीच सहमति बनने के बाद राजस्थान अब देश के पहले नमो भारत ट्रेन नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अलवर और सोतानाला से नई दिल्ली तक हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन होगा, जिससे प्रदेश को आधुनिक, तेज और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर नई दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर आईएनए, मुनिरका, एरोसिटी, गुरुग्राम, बावल, खैरथल होते हुए अलवर तक पहुंचेगा। वहीं, एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़) से दूसरा रूट नीमराणा और बहरोड़ के जरिए सोतानाला तक विकसित किया जाएगा।

सराय काले खां बनेगा मुख्य जंक्शन

इस नेटवर्क का सबसे बड़ा केंद्र दिल्ली का सराय काले खां स्टेशन होगा, जहां तीनों आरआरटीएस कॉरिडोर आपस में जुड़ेंगे। यात्रियों को ट्रेन बदलने में आसानी होगी और यह नेटवर्क रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, दिल्ली मेट्रो और एयरपोर्ट से भी कनेक्ट रहेगा। आरआरटीएस सामान्य मेट्रो सेवा की तुलना में कहीं अधिक तेज और आधुनिक परिवहन प्रणाली है। जहां मेट्रो शहरों के भीतर सीमित दूरी के लिए उपयोगी है, वहीं आरआरटीएस आसपास के शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इसकी गति मेट्रो से लगभग तीन गुना अधिक होगी।

राजस्थान में छह स्टेशन प्रस्तावित

  • एनसीआर की एकीकृत परिवहन योजना के तहत विकसित हो रहे नमो भारत नेटवर्क की कुल लंबाई 196 किलोमीटर होगी और इसमें 22 प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • राजस्थान हिस्से में 91 किलोमीटर लंबा ट्रैक तैयार होगा तथा छह स्टेशन प्रस्तावित हैं।
  • नमो भारत ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
  • पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड और डेडिकेटेड ट्रैक पर आधारित होगा।

प्रदेश को बड़ा बूस्ट

दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर से राजस्थान में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश का आर्थिक विकास मजबूत होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की निगरानी में आगे बढ़ रही यह परियोजना राजस्थान को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से और मजबूती से जोड़ेगी तथा परिवहन क्षेत्र में नई क्रांति लाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery