Saturday, April, 12,2025

पंचायतों और निकायों में परिसीमन का काम जारी: प्रशासक निकाय बोर्ड के तौर पर करेंगे काम कार्यकाल समाप्त होने पर 62 निकायों में लगाए प्रशासक

जयपुर : प्रदेश में वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत 23 जिलों की 62 निकायों का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक लगाए गए है। इसको लेकर डीएलबी डायरेक्टर कुमार पाल गौतम ने आदेश जारी किए है। शेष निकायों में भी कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक लगाए जाएंगे। इससे पहले 49 निकायों में चुनाव स्थगित कर प्रशासक लगाए जा चुके है। चुनावों से पहले निकायों और पंचायतों के परिसीमन किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र सीमा बढ़ाने और वार्डों के पुनर्गठन को लेकर डीएलबी की ओर से प्रस्ताव मांगे गए है। वहीं ग्राम पंचायतों के चुनाव स्थगित करने के बाद अब उनको लेकर भी जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में सरपंच को प्रशासक लगाने और बोर्ड के गठन को लेकर तैयारी शुरू कर दी। जल्द जिला कलेक्टर्स की ओर से प्रशासक लगाने के आदेश जारी किए जाएंगे। 
प्रशासक चलाएंगे निकायों की कार्य व्यवस्था 
प्रदेश के जयपुर, उदयपुर, ब्यावर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, पाली, सिरोही, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग, अलवर, तिजारा-खैरथल, दौसा, झुंझुनूं व सीकर जिले की 62 नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने पर स्थानीय  उपखंड अधिकारियों को प्रशासक का जिम्मा दिया गया है।  प्रशासक को सरकार ने वित्तीय समेत अन्य अधिकार दिए है, जो निकायों के कार्यों का संचालन करेंगे। 
परिसीमन में कई निकायों 
ने नहीं दिखाई रुचि 
शहरी निकायों के परिसीमन को लेकर निकायों की रूचि नहीं दिखाई दे रही है।  स्थानीय जन प्रतिनिधियों और बोर्ड की ओर से प्रस्ताव नहीं भेजे जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस सरकार के समय बने 50 से अधिक निकाय पुनः ग्राम पंचायत बनने के प्रयास कर रहे है। निकायों के परिसीमन को लेकर डीएलबी डायरेक्टर ने प्रस्ताव के लिए दूसरी बार समय बढ़ाया है। लेकिन अभी तक कुल निकाय 305 में 50 निकायों ने ही प्रस्ताव भेजा है। ऐसे में डीएलबी की ओर से जिला कलेक्टर्स को दूसरी बार पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगना पड़ रहा है।

जयपुर में 280 सरपंच बनेंगे प्रशासक
प्रदेश के 6759 ग्राम पंचायतों  का 31 जनवरी को कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरपंचों को प्रशासक लगाया जाएगा। सरकार के फैसले के बाद जिला कलेक्टर्स की ओर से पंचायतों में प्रशासक लगाने की तैयारी की जा रही है। जयपुर जिले में 280 सरपंच ग्राम पंचायत में प्रशासक बनेंगे। इसके लिए जिला परिषद सीईओ ने सभी विकास अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के बाद प्रशासक के साथ प्रशासकीय कमेटी का भी गठन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery