Wednesday, December, 03,2025

संसद के शीतकालीन सत्र में सवाल पूछने में भाजपा सांसद सबसे आगे, मदन राठौड़ ने राज्यसभा में पूछे सबसे ज्यादा 48 सवाल

जयपुर: संसद का शातकालीन सत्र जारी है, जो 20 दिसंबर तक चलेगा। 25 नवंबर से शुरू हुए सत्र में राजस्थान के भाजपा सांसद सवाल पूछने में सबसे आगे हैं। लोकसभा और राज्यसभा में 35 सांसद सदन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

राजस्थान के सभी सांसदों में मदन राठौड़ प्रश्न पूछने में सबसे आगे हैं, जिन्होंने अब तक 48 सवाल पूछे हैं। वहीं बात करें कांग्रेस की तो राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने सदन में अब तक एक भी सवाल नहीं पूछा है। लोकसभा सांसद भाजपा की महिमा कुमारी ने भी एक भी सवाल नहीं लगाया है। 
पूछने में राजस्थान से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी नंबर वन हैं। उन्होंने इस सत्र में कुल 36 सवाल लगाए हैं। जिसमें देश व प्रदेश से जुड़े मुद्दों को शामिल किया है। हालांकि, डांगी के बाद कांग्रेस से ही राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सवाल पूछने की दौड़ में आगे हैं। इन्होंने अब तक कुल 31 सवाल पूछे हैं। 

 

लोकसभा में भाजपा के लुंबाराम तो कांग्रेस के मुरारी लाल आगे
लोकसभा सांसदों की बात की जाए तो यहां भाजपा के लुंबाराम चौधरी आगे हैं। जिन्होंने सदन में सबसे ज्यादा 35 सवाल पूछे हैं। इसके अलावा भाजपा के पीपी चौधरी दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने कुल 34 सवाल पूछे। वहीं कांग्रेस से लोकसभा में चुनकर गए सांसदों में से मुरारीलाल मीणा ने सबसे ज्यादा 25 सवाल पूछे हैं।

 

भााजपा आगे, कांग्रेस पीछे
सवाल पूछने में सदन में भाजपा आगे और कांग्रेस पीछे है। भाजपा के सांसदों ने कांग्रेस के सांसदों के मुकाबले ज्यादा सवाल पूछे हैं। वहीं प्रदेश के तीसरे मोर्चे से भी तीन सांसद लोकसभा में हैं। इसमें आरएलपी के हनुमान बेनीवाल ने 22, बीएपी के राजकुमार रोत ने 20, लेफ्ट के अमराराम ने 20 सवाल पूछे हैं।

 

राज्यसभा सांसदों के सवालों की संख्या
• मदन राठौड़ (भाजपा) 48
• नीरज डांगी (कांग्रेस)- 36 
• प्रमोद तिवारी (कांग्रेस)-31 
• रणदीप सुरजेवाला (कांगेस)- 20 
• मुकुल वासनिक (कांग्रेस)- 18 
• चुन्नीलाल गरासिया (भाजपा)-18 
• राजेन्द्र गहलोत (भाजपा)- 18 
• घनश्याम तिवाड़ी (भाजपा)- 11 
• सोनिया गांधी (कांग्रेस)- कोई प्रश्न नहीं।

लोकसभा में सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों की संख्या
• लुंबाराम चौधरी (भाजपा)-35 
• पीपी चौधरी (भाजपा)- 34 
• सीपी जोशी (भाजपा)- 28 
• दामोदर अग्रवाल (भाजपा)-28 
• दुष्यंत सिंह (भाजपा)- 27 
• मुरारी लाल मीणा (कांग्रेस)- 25 
• कुलदीप इंदौरा (कांग्रेस)-24 
• राहुल कस्वां (कांग्रेस)-22 
• हनुमान बेनीवाल (आरएलपी)-22
• मंजू शर्मा (भाजपा)- 21
• मन्नालाल रावत (भाजपा)- 21 
• राजकुमार रोत (बीएपी)- 20 
• अमराराम (लेफ्ट)- 20 
• उम्मेदाराम बेनीवाल (कांग्रेस)-15 
• हरीश मीणा (कांग्रेस)- 14 
• संजना जाटव (कांग्रेस)- 13 
• राव राजेन्द्र सिंह (भाजपा)-11 
• बृजेन्द्र ओला (कांग्रेस)- 8 
• भजन लाल जाटव (कांग्रेस)- 5 
• महिमा कुमारी (भाजपा)- कोई प्रश्न नहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery