Thursday, January, 29,2026

नए साल से बढ़ेंगी टिकट की दरें

जयपुर: राजस्थान में नए साल से ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार महंगा हो जाएगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने प्रदेश के प्रमुख स्मारकों और संग्रहालयों की प्रवेश टिकट दरों में बड़ी बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे। अधिकांश स्मारकों में टिकट दरें लगभग दोगुनी कर दी गई हैं। आमेर महल में भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपए और भारतीय विद्यार्थियों के लिए 50 रुपए तय किया गया है, जबकि विदेशी पर्यटकों से 1000 रुपए और विदेशी विद्यार्थियों से 500 रुपए वसूले जाएंगे। वहीं अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, हवा महल, नाहरगढ़ किला और जंतर मंतर में भारतीय पर्यटकों के लिए 100 रुपए, भारतीय विद्यार्थियों के लिए 50 रुपए, विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रुपए और विदेशी विद्यार्थियों के लिए 300 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

ईसरलाट (सरगासूली) में भारतीय पर्यटक से 50 रुपए और विद्यार्थियों से 20 रुपए लिए जाएंगे, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए 200 रुपए और विदेशी विद्यार्थियों के लिए 100 रुपए शुल्क होगा। इसी तरह तोपखाना जालौर, बाला किला और डीआईजी किला भरतपुर में भी समान दरें लागू होंगी। पुरातत्व निदेशक डॉ. पंकज धरेंद्र द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश के 42 एकल टिकट वाले स्मारक, 8 कंपोजिट टिकट श्रेणियां और राज्यस्तरीय कंपोजिट टिकट दरों में भी वृद्धि की गई है। विभाग का कहना है कि बढ़ी हुई दरों से स्मारकों के संरक्षण, रखरखाव और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार में मदद मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery