Saturday, July, 25,2026

झूम के आया मानसून... जयपुर में रिमझिम, जोधपुर में झमाझम

जयपुर: प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र अब कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो चुका है। इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ अपने सामान्य स्थान से दक्षिण की ओर खिसककर जैसलमेर और कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर सहित कई संभागों में भी मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शहर के 22 गोदाम, सिविल लाइंस, लाल कोठी, रामबाग, सहकार मार्ग, जगतपुरा समेत कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। बादल छाने और बारिश शुरू होने से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले 24 घंटों के दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है।

जोधपुर में बारिश से शहर हुआ जाम

जोधपुर में बारिश शाम तक जारी रही। कुछ घंटों की बारिश में ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। लंबा जाम लग गया, जबकि भीतरी शहर की कई सड़कें नदी जैसी दिखाई देने लगीं। कई मार्ग एहतियात के तौर पर बंद करने पड़े। किले की तलहटी में बसे जोधपुर शहर में सामान्य बारिश भी जलभराव की बड़ी समस्या खड़ी कर देती है।

आकाशीय बिजली से नाना-दोहित्री की मौत

भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के कलालखेड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बकरियां चरा रहे 65 वर्षीय धर्मनाथ योगी और उनकी सात वर्षीय दोहित्री गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से उनके साथ मौजूद सात बकरियां भी मर गईं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जालोर, बालोतरा और फलोदी में बारिश

जालोर जिले के सांचौर और चितलवाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया। बालोतरा शहर में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। फलोदी जिले के बापिणी और देनोक क्षेत्र में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। तिंवरी क्षेत्र में मानसून की पहली तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। आंकड़ों के अनुसार राज्य में सर्वाधिक 195 मिमी बारिश माउंट आबू (सिरोही) में दर्ज की गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery