Thursday, July, 23,2026

मानसून मेहरबान... नदियां उफनीं, कई शहर जलमग्न

जयपुर: राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। अजमेर, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, टोंक, झुंझुनूं, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, नागौर और अलवर सहित कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। बुधवार शाम तक सबसे अधिक बारिश ब्यावर जिले के बदनौर में 225 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा भीलवाड़ा के आसींद और बागोर में 120-120 मिमी, जवाजा में 120 मिमी और ब्यावर शहर में 110 मिमी बारिश हुई। शंभूगढ़ में 98 मिमी, करोई कलां में 93 मिमी, अकलेरा में 81 मिमी, झालरापाटन में 73 मिमी और करेड़ा में 67 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बदनोर क्षेत्र का आसपहाड़ झरना भी तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिसे देखने भीड़ उमड़ पड़ी। आसींद में तेज बारिश से नेखाड़ी नदी में पानी का बहाव बढ़ गया और बोजुदा रोड की पुलिया पर पानी भर गया।

चार-पांच दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। 23 से 25 जुलाई के बीच अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर अतिभारी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है।

जयपुर में देर रात तक रुक-रुक कर बारिश

राजधानी जयपुर में बुधवार शाम को शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। जैसलमेर के मोहनगढ़ और चांधन में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। माउंट आबू में बारिश के साथ घना कोहरा छाया रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery