Tuesday, August, 12,2025

तीन अगस्त के बाद सुस्त होगा मानसून, जयपुर में बारिश पर ब्रेक

जयपुर: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आगामी दो सप्ताह के लिए प्रदेश में वर्षा और तापमान को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जानकारी के अनुसार, 25 से 31 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा और कई स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा संभव है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में और मजबूत हो सकता है, जिससे 26 से 30 जुलाई तक पूर्वी जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। 27-28 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी व दक्षिणी जिलों में व्यापक वर्षा की संभावना है,
जबकि 29-30 जुलाई को भी पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

हालांकि, 3 अगस्त के बाद मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ने की संभावना है। 1 से 7 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। तापमान दोनों सप्ताह सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। जयपुर में फिलहाल बारिश का दौर थम गया है। दो सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

जयपुर, अजमेर और टोंक की जीवनरेखा

बीसलपुर बांध जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, केकड़ी और दूदू समेत सात जिलों की पेयजल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है। इसके अलावा, यह 82 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध कराता है। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, उदयपुर, टोंक और प्रतापगढ़ शामिल हैं, जहां भारी बारिश ने इस बार बांध को समय से पहले भरने में मदद की। गेट खोलने से पहले टोंक जिला प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बनास नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया और नदी के आसपास के 54 गांवों में मुनादी करवाई।

बीसलपुर बांध छलका, दो बड़े रिकॉर्ड बने

बीसलपुर बांध के इस बार छलकने से दो बड़े रिकॉर्ड बने हैं। पहला, यह पहली बार है कि जब बांध जुलाई में छलका है और दूसरा भजनलाल सरकार के कार्यकाल में लगातार दूसरी बार बांध के गेट खोले गए हैं। बांध का निर्माण 1996 में हुआ था और पहली बार 2004 में इसमें पानी रोका गया था, जब यह पहली बार ही पूर्ण रूप से भर गया था। इसके बाद 2006, 2014, 2016, 2019, 2020, 2022 और 2024 में बांध छलका। इस बार 2025 में 8वीं बार गेट खोले गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery