Tuesday, August, 12,2025

नया रिकॉर्ड... जुलाई में पहली बार खुलेंगे बीसलपुर बांध के गेट

जयपुर: राजस्थान में मानसून इस बार रिकॉर्ड बारिश लेकर आया है, जिसका सीधा असर जयपुर की जीवनरेखा माने जाने वाले बीसलपुर बांध पर पड़ा है। जुलाई में पहली बार बांध के गेट खोले जा रहे हैं, जो अब तक केवल अगस्त या सितंबर में ही खुले हैं। बीसलपुर बांध के इतिहास में यह आठवीं बार ओवरफ्लो की स्थिति है, लेकिन पहली बार जुलाई में यह उपलब्धि दर्ज हो रही है। बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और सोमवार सुबह 9 बजे विधिवत पूजा-अर्चना कर गेट खोले जाएंगे। रविवार को बांध में 50 सेमी पानी की आवक दर्ज की गई और जलस्तर 315.04 आरएल मीटर तक पहुंच गया, जबकि इसकी पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। अब केवल 46 सेंटीमीटर की गुंजाइश बची है। त्रिवेणी नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब है, रविवार को यह 3.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया। बांध क्षेत्र में अब तक 600 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी है, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

पांच बार भाजपा शासन में छलका बीसलपुर

  • बीसलपुर पांच बार भाजपा शासन में छलका है, जबकि कांग्रेस शासन में केवल दो बार।
  • 2004, 2006, 2014, 2016 और 2024 में भाजपा शासन के दौरान गेट खुले।
  • कांग्रेस कार्यकाल में 2019 और 2022 में बांध ओवरफ्लो हुआ।

सीएम की सख्ती के बाद तीन RAS एपीओ

भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को सभी जिला कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में रहकर तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनजीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने राहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले तीन आरएएस को एपीओ कर दिया गया। कार्मिक विभाग ने मांडल के उपखंड अधिकारी छोटूलाल शर्मा, सवाई माधोपुर के एसडीओ अनुप शर्मा और बागौड़ा (जालोर) के एसडीओ हीर सिंह चारण और तहसीलदार मोहन लाल को एपीओ कर दिया है। वहीं, पूर्व में एपीओ चल रही IAS अधिकारी चारू को अब रामगंज मंडी (कोटा) में एसडीएम पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सीएम आम जनता से अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery