Friday, September, 26,2025

प्रदेश को तरबतर और 445 बांधों को लबालब कर मानसून विदा

जयपुर: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ विदाई शुरू कर दी है। 18 जून को राजस्थान में प्रवेश करने वाला मानसून 14 सितंबर को पश्चिमी जिलों जैसे जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर से लौटना शुरू हो गया।

प्रदेश में 89 दिन ठहरे मानसून सीजन में इस बार रिकॉर्ड बारिश हुई। इन 89 दिनों में 701.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 69% अधिक है। यह एक सदी का रिकॉर्ड तोड़ने वाला आंकड़ा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में राजस्थान के शेष हिस्सों के साथ-साथ पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस बार जलवायु परिवर्तन और मौसमी दबावों के कारण मानसून की वापसी सामान्य समय 17 सितंबर से पहले शुरू हो गई है।

पूर्वी राजस्थान में अब तक सर्वाधिक बारिश

इस वर्ष मानसून सीजन में पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 66% अधिक यानी 986.9 मिमी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 474.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 75% अधिक है। मानसून की विदाई से ठीक पहले हुई झमाझम बारिश ने इस मौसम को यादगार बना दिया। बारिश के चलते प्रदेश में इस बार नदी-नाले उफान पर रहे, जिसके चलते प्रदेश के 445 बांध पूरी तरह से लबालब हो गए। हालांकि अच्छी बारिश के बाद भी - प्रदेश में 98 बांध पूरी तरह खाली रहे।

पूर्वी राजस्थान में 17 से बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव का केंद्र बनने के कारण नया तंत्र सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से 17 से 22 सितंबर के आसपास प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 सितंबर तक मानसून आधे राजस्थान से विदा ले लेगा। पश्चिमी राजस्थान में इसका असर नहीं होगा, जिससे वहां मौसम शुष्क रहेगा।

तापमान तीन डिग्री तक बढ़ा

मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। रविवार को तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि चूरू में 37.4, जैसलमेर में 37.1, बाड़मेर, बीकानेर और फलोदी में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery