Saturday, April, 05,2025

अब नहीं रुकेगी मीसा बंदियों की पेंशन सरकार आज पास करवाएगी बिल

जयपुर: राजस्थान में आपातकाल के मीसा बंदियों की पेंशन अब नहीं रुकेगी। अब उन्हें तय समय पर पेंशन की राशि मिल जाएगी। इसके लिए भजनलाल सरकार शुक्रवार को विधानसभा में राजस्थान लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान विधेयक-2024 पारित करवाने जा रही है। भजनलाल सरकार ने इस बिल में 40 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

मीसा बंदियों से जुड़े इस बिल में मेडिकल सुविधाओं और रोडवेज में निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है। साथ ही, आपातकाल के दौरान राजनीतिक-सामाजिक कारणों से जेल जाने वाले बंदी अब मीसा बंदी नहीं, बल्कि लोकतंत्र सेनानी कहलाएंगे।

नए बिल के पास होने के बाद अब बंदियों की 20 हजार रुपए प्रति माह पेंशन नहीं रुकेगी। इसके अलावा, मीसा बंदी की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी या पति को पेंशन दी जाएगी। भजनलाल सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में राज्य के मीसा बंदियों को हर महीने 20 हजार रुपए पेंशन देने का फैसला किया था। राजस्थान में मीसा बंदियों को पेंशन देने की शुरुआत 2003 में वसुंधरा राजे सरकार ने की थी। वसुंधरा राजे सरकार ने दो बार इस पेंशन को लागू किया और दो बार गहलोत सरकार ने इसे बंद कर दिया था। इसके अलावा, शुक्रवार को विधानसभा में राजस्थान भू-राजस्व संशोधन और विधिमान्यकरण विधेयक, 2025 भी चर्चा के बाद पारित किया जाएगा।

धर्म संपरिवर्तन और कोचिंग विधेयक पर सोमवार को एक साथ चर्चा

विधानसभा में सोमवार को राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म-संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक, 2025 और राजस्थान कोचिंग सेंटर (नियंत्रण और विनियमन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के बाद इन्हें पारित करवाया जाएगा। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी। ये दोनों विधेयक भजनलाल सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। धर्म-संपरिवर्तन विधेयक 3 फरवरी को विधानसभा में रखा गया था, जिसे सरकार जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मामलों की रोकथाम के लिए ला रही है। वहीं, कोचिंग सेंटरों को कानूनी दायरे में लाने वाला विधेयक भी भजनलाल सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है। यह विधेयक 19 मार्च को विधानसभा में रखा गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery