Tuesday, November, 25,2025

गहलोत शासन में था जंगलराज, भाजपा राज में अपराधों पर लगाम

जयपुर: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2018 से 2023 के बीच राजस्थान अपराधों की दृष्टि से सबसे खराब स्थिति में था और राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति थी। बेढम ने एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि गहलोत सरकार के दौरान बलात्कार, महिला हिंसा, एससी/एसटी अत्याचार और साइबर अपराधों में भारी बढ़ोतरी हुई थी। बेढम ने दावा किया कि भाजपा सरकार आने के बाद अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है। 2024 में राजस्थान में बलवा और बलात्कार के मामलों में क्रमशः 76% और 7% की गिरावट आई है। हत्या के मामलों में 13%, डकैती में 20% और महिला अत्याचारों में 21% की कमी दर्ज हुई। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के बाद उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। साइबर अपराधों पर नियंत्रण को लेकर बेढम ने पुलिस की विशेष पहल 'ऑपरेशन एंटी वायरस' और 'साइबर शील्ड' का उल्लेख किया। 2023 से 2025 तक इन अभियानों के चलते साइबर अपराधों में क्रमशः 31% और 68% की कमी आई।

शाह का दौरा जल्द

गृह राज्य मंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही राजस्थान आएंगे और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाह का यह दौरा प्रदेश के लिए शुभसाबित होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery