Thursday, April, 30,2026

पारदर्शिता, मॉनिटरिंग और डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा

जयपुर: राज्य में खनन क्षेत्र को पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए ऑटोमाइज्ड अधिकृत तुलाई कांटों का लाइव परीक्षण बुधवार से शुरू कर दिया गया है। एसीएस खान एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा ने जयपुर के उगरियावास में एडप्ट इंफ्रा के तुलाई कांटे से औपचारिक रूप से इस परीक्षण की शुरुआत की। अपर्णा अरोड़ा ने कहा कि खान धारकों और विभागीय उपयोग के लिए ऑटोमाइज्ड तुलाई कांटों का मोबाइल एप भी शीघ्र जारी किया जाएगा। उन्होंने खनिज विभाग के अधीक्षण अभियंता, अभियंता और सहायक अभियंताओं को फील्ड दौरा कर निरंतर मॉनिटरिंग, खानधारकों से समन्वय और फीडबैक लेने के निर्देश दिए। तुलाई कांटों का ऑटोमाइजेशन न केवल खनिज लीजधारकों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि विभाग और लीजधारकों के बीच बेहतर मॉनिटरिंग व्यवस्था भी विकसित करेगा। नई व्यवस्था के तहत अब तक 10 हजार ई-रवन्ना जारी किए जा चुके हैं।

130 तुलाई कांटों पर शुरू हुआ परीक्षण

अपर्णा अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण के 309 तुलाई कांटों में से 130 पर लाइव परीक्षण शुरू हो गया है। शेष 179 तुलाई कांटों का परीक्षण 20 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने लीजधारकों से भी इस ऑटोमाइज्ड व्यवस्था से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने एडप्ट इंफ्रा के लीजधारक हरिसिंह चौधरी और गौरव खंडेलवाल सहित अन्य लीजधारकों से फीडबैक लिया और आईटी टीम को आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय महेश माथुर ने बताया कि दूसरे चरण में 1019 तुलाई कांटों को ऑटोमाइज्ड करने का लक्ष्य रखा गया है। फील्ड अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाकर स्थानीय स्तर पर समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery