Monday, March, 16,2026

फरवरी में रिकॉर्ड 1060 करोड़ रु. का राजस्व संग्रहित

जयपुर: खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी माह तक 8888 करोड़ 80 लाख रुपए का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। 12 प्रतिशत की विकास दर के साथ हासिल यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष के फरवरी माह तक के राजस्व संग्रहण से 952 करोड़ रुपए अधिक है।

प्रमुख सचिव खान एवं भू-विज्ञान टी. रविकान्त ने बुधवार को खनिज भवन में संयुक्त सचिव अरविन्द सारस्वत, निदेशक माइंस एमपी मीणा व वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में इस वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में 1500 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व संग्रहण का लक्ष्य तय करते हुए फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति तय की गई। प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि माइंस विभाग के इतिहास में फरवरी माह के दौरान 1060 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रहण अब तक का सर्वोच्च
रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने फरवरी के लिए निर्धारित एक हजार करोड़ रुपए से अधिक के लक्ष्य को प्राप्त करने पर विभागीय अधिकारियों की सराहना की।

बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करने और अप्रैल माह से खनिज ब्लॉकों और प्लॉटों के ऑक्शन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पुरानी लंबित बकाया राशि के साथ-साथ संभावित देय राजस्व की वसूली पर विशेष फोकस करने के निर्देश भी दिए।

5 जिलों में लक्ष्य से अधिक वसूली

निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि फरवरी माह के निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद ने शत-प्रतिशत से भी अधिक वसूली की है। बैठक में बकाया विधानसभा प्रश्नों के समय पर उत्तर तैयार कर भिजवाने, प्लॉट और ब्लॉक तैयार करने के कार्य में तेजी लाने, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने और संपर्क पोर्टल प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery