Saturday, June, 28,2025

खनन कार्यों में 'जीरो लॉस' तकनीक अपनाने की आवश्यकताः रविकांत

जयपुर: राजस्थान खनिज संपदा के मामले में देश के प्रमुख राज्यों में शुमार है और इसकी जमीन के नीचे अरबों वर्ष पुरानी भू-वैज्ञानिक विरासत छिपी है। खान व भू-विज्ञान विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में आर्कियन, टर्शियरी, मेसोजोइक और अरावली युग की चट्टानें और खनिज मौजूद हैं, जो राजस्थान को भू-विज्ञान के क्षेत्र में विशेष स्थान दिलाते हैं।

रविकांत ने बताया कि प्रदेश में अब तक 82 प्रकार के खनिजों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 57 खनिजों का सक्रिय रूप से खनन किया जा रहा है। इनमें सीसा, जस्ता, सोना, चांदी, कॉपर, आयरन ओर, लाइमस्टोन सहित कई महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि खनन कार्यों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए 'जीरो लॉस' तकनीक की आवश्यकता है, ताकि प्राकृतिक संपदा का संरक्षण और संवर्धन संभव हो सके। रविकान्त ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा के तहत जयपुर में माइनिंग सेक्टर का एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र न केवल राजस्थान की ऐतिहासिक और पुरातात्विक खनिज संपदा को प्रदर्शित करेगा, बल्कि खनिजों की विकास यात्रा और नमूनों को वैज्ञानिक ढंग से संकलित व संरक्षित करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery