Monday, April, 07,2025

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला जयपुर, जोधपुर और कोटा में एक निगम

जयपुर: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में लिए गए एक और अहम फैसले को पलटते हुए जयपुर, जोधपुर और कोटा में बनाए गए दो-दो नगर निगमों को फिर से एक कर दिया है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 3, 5, 6 और 10 के तहत इन निगमों का पुनर्गठन कर अब एक-एक निगम का गठन किया गया है। यह निर्णय वर्तमान निगम बोडों के कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से प्रभावी होगा। जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल और हैरिटेज नगर निगम की महापौर कुसुम यादव ने इस कदम का स्वागत किया है और इसे जनहित में लिया गया निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासनिक समन्वय बढ़ेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अक्टूबर 2019 में इन तीनों शहरों में दो-दो नगर निगम बनाए थे, जिसका भाजपा ने उस समय विरोध किया था।

खर्रा ने दिए थे संकेत

प्रदेश में जब से भाजपा सत्ता में आई थी, तब से यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा इस बारे में लगातार संकेत दे रहे थे। फर्स्ट इंडिया/सच बेधड़क को दिए साक्षात्कार में उन्होंने पहली बार खुलकर कहा था कि जब मुंबई जैसे बड़े शहर में एक ही निकाय है तो उससे बहुत छोटे प्रदेश के इन तीनों शहरों में दो-दो नगर निगम का होना, किसी भी तरह से तार्किक नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery