Saturday, June, 06,2026

फर्जी FMG सर्टिफिकेट रैकेट में RMC का कर्मचारी गिरफ्तार

जयपुर: विदेश से एमबीबीएस करने वाले अभ्यर्थियों को बिना एफएमजी (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) स्क्रीनिंग परीक्षा पास किए राजस्थान में डॉक्टर बनाने के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने राजस्थान मेडिकल काउंसिल (आरएमसी) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरएमसी के तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आने के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी भानाराम माली विदेश से एमबीबीएस कर चुके उन अभ्यर्थियों के लिए फर्जी एफएमजी सर्टिफिकेट तैयार करवाता था, जो राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित अनिवार्य स्क्रीनिंग परीक्षा पास नहीं कर सके थे।

जांच में खुलासा हुआ कि इन कूटरचित प्रमाण-पत्रों को राजस्थान मेडिकल काउंसिल में असली बताकर प्रस्तुत किया जाता था। इसके बाद परिषद के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से दस्तावेजों का वास्तविक सत्यापन किए बिना ही अभ्यर्थियों का अस्थायी पंजीयन कर दिया जाता था। इसी आधार पर ये अभ्यर्थी राजस्थान के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप भी करने लगते थे। मामले में गिरफ्तार फरहान हसन उर्फ फरहान नकवी वर्ष 2023-24 में आरएमसी के पंजीयन अनुभाग में वैरिफाइंग ऑफिसर (कनिष्ठ सहायक) के पद पर तैनात था। उसका दायित्व विदेशी मेडिकल स्नातकों के दस्तावेजों का संबंधित संस्थाओं से सत्यापन कर रिपोर्ट देना था, लेकिन आरोप है कि उसने वित्तीय लाभ के लिए फर्जी प्रमाण-पत्रों को सही बताकर पंजीयन की अनुशंसा कर दी। जांच में सामने आया है कि भानाराम प्रति अभ्यर्थी 20 से 30 लाख रुपए वसूलता था, जबकि फरहान को प्रत्येक मामले में 2 से 5 लाख रुपए तक मिलते थे। इस मामले में अब तक 17 विदेशी मेडिकल स्नातक, आरएमसी के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा, यूडीसी अखिलेश माथुर, मुख्य आरोपी भानाराम माली और एक दलाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओजी अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर और कितने लोगों का पंजीयन कराया गया तथा इस संगठित रैकेट में और कौन-कौन शामिल है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery