Tuesday, August, 12,2025

डॉक्टरों ने रखा पक्ष, बाहरी दखल नहीं है हमें स्वीकार

जयपुर: प्रदेश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एक अहम पहल की है। विभाग की ओर से अस्पतालों में 'मुखिया' यानी प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर योग्य चिकित्सकों से शुक्रवार को सीधे संवाद की प्रक्रिया शुरू की गई है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम की अगुवाई खुद चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार ने की। कार्यक्रम में करीब 300 क्लिनिकल और नॉन क्लिनिकल चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया। संवाद के दौरान चिकित्सा शिक्षा सचिव ने प्रस्ताव रखा कि हर मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य के साथ एक प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया जाए, ताकि अस्पताल के रोजमर्रा के कार्यों और सुविधाओं की बेहतर मॉनिटरिंग हो सके। हालांकि, इस प्रस्ताव पर चिकित्सकों ने एक स्वर में 'ना' कह दी। उनका कहना था कि प्राचार्य स्वयं प्रशासनिक रूप से सक्षम हैं और एक अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से समन्वय बैठाना मुश्किल होता है।

1700 डॉक्टर्स को अगस्त के पहले पखवाड़े में मिलेगा नौकरी का तोहफा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारी के 1700 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने नव चयनित अभ्यर्थियों से पदस्थापन के लिए वांछित सूचनाएं और पोस्टिंग के विकल्प ऑनलाइन पोर्टल राजहेल्थ के माध्यम से भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए अंतिम तिथि 4 अगस्त को रात 12 बजे तय की गई है।

समय, दबाव और 'एप्रोच' की राजनीति

बैठक के दौरान चिकित्सकों ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों से जुड़ी कई चुनौतियों को सामने रखा। कुछ चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें प्रशासनिक कामों के लिए उचित समय नहीं मिलता, वहीं कई बार राजनीतिक दबाव का भी सामना करना पड़ता है। वरिष्ठ चिकित्सकों ने स्पष्ट कहा कि बिना वजह प्रेशर बनाने की प्रैक्टिस बंद होनी चाहिए। वहीं, एक अन्य चिकित्सक ने दर्द बयां करते हुए कहा कि आज भी 'एप्रोच' के आधार पर प्राचार्य और अधीक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं। इस वजह से योग्य लोग पीछे रह जाते हैं। इस टिप्पणी पर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. आर.के. जैन ने आपत्ति जताई और कहा कि संवाद का उद्देश्य रचनात्मक सुझाव लेना है, न कि व्यवस्था पर आरोप लगाना। वहीं, आरयूएचएस अस्पताल से जुड़े एक अहम घटनाक्रम में अधीक्षक डॉ. महेश मंगल के इस्तीफे को चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार ने अस्वीकार कर दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery