Friday, September, 26,2025

यूजर चार्ज के विरोध में हड़ताल पर व्यापारी, मंडियों में काम ठप

जयपुर: राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ द्वारा गुरुवार को जयपुर में 'यूजर चार्ज' के विरोध में आमसभा आयोजित की गई। साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में रविवार तक प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि गैर अधिसूचित कृषि जिंसों के व्यापार पर सरकार की ओर से 0.50 पैसे यूजर चार्ज लगाया गया है। इसके विरोध में प्रदेश भर की कृषि मंडियों में व्यापारी गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे, जिससे इन मंडियों में कामकाज प्रभावित हुआ।

वहीं पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे मंडी व्यापारी सुबह 11:30 बजे राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के बैनर तले एकत्र हुए। बैठक में संघ के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता द्वारा संघ की स्थापना की जानकारी दिए जाने पर जोधपुर के एक व्यापारी ने तुरंत आपत्ति जताते हुए कहा कि वे यहां यह सब सुनने नहीं, बल्कि यूजर चार्ज' हटाने पर बात करने आए हैं। इस दौरान व्यापारियों के विरोधाभासी बयान भी सामने आए। आम सभा के बीच ही कृषि विभाग ने एक 'प्रोडक्ट लिस्ट' जारी कर दी, जिसमें उन सभी उत्पादों की सूची दी गई है, जिन पर 'यूजर चार्ज' लगाया जाएगा।

इस सूची में दाल, चावल, आटा, बेसन, सूजी जैसे खाद्य पदार्थों के साथ चिप्स, वेफर्स, स्नैक्स, जैम, बटर, दूध पाउडर, विभिन्न प्रकार के अनाज, मसाले और बीज भी शामिल हैं। इस सूची में कुल 106 उत्पाद हैं। व्यापरियों का कहना है कि यह शुल्क किसानों और उपभोक्ताओं पर भी बोझ डालेगा।

राजस्व कम, फिर भी यूजर चार्ज थोप रहे

जयपुर स्थित सूरजपोल मंडी के व्यापारी सुरेश बंसल ने बताया कि देशभर में महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा राजस्व आता है, जबकि राजस्थान में राजस्व कम होने के बावजूद सरकार द्वारा 'यूजर चार्ज' थोपा जा रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की लगभग 80 मंडियां पहले से ही बंद होने की कगार पर हैं, क्योंकि वहां कृषि उपज की आवक नहीं हो रही है।

व्यापारियों में मतभेद

आम सभा में व्यापारियों के दो थड़े साफ तौर पर दिख रहे थे, जो एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने लगातार बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बेमियादी हड़ताल पर व्यापारी एकमत नहीं हो पाए। फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन प्रदेश की मंडियों में हड़ताल की संभावना अभी भी बनी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery