Monday, March, 16,2026

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा सरकार बोली- घबराने की जरूरत नहीं

जयपुर: प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर गैस संकट को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका असर आम जनता से लेकर व्यापारियों तक पर पड़ रहा है।

वहीं, राज्य सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध है और लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। 

लोगों को आसानी से नहीं मिल रहे सिलेंडर: डोटासरा

जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। इसके बावजूद कई स्थानों पर लोगों को सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। डोटासरा के अनुसार गैस की कमी के कारण कई शहरों में सीएनजी और एलपीजी के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गैस संकट का असर सामाजिक कार्यक्रमों पर भी दिखाई देने लगा है और कुछ स्थानों पर शादियों में मेहमानों की संख्या कम करनी पड़ रही है। होटल और रेस्टोरेंट में भी खाने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

छात्रों और पर्यटन पर पड़ रहा असर

डोटासरा ने कहा कि कोटा, सीकर और जयपुर जैसे शिक्षा केंद्रों में पढ़ने वाले छात्रों की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। मेस और हॉस्टल में गैस की कमी के कारण भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि गैस संकट का असर होटल उद्योग, पर्यटन और छोटे कारोबारों पर भी पड़ने लगा है। उनके अनुसार यदि आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो कपड़ा, सिरेमिक, पर्यटन और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में उत्पादन प्रभावित हो सकता है। डोटासरा ने यह भी कहा कि कुछ फैक्ट्रियों में उत्पादन कम होने से मजदूरों के रोजगार पर भी असर पड़ने की आशंका है।

कांग्रेस का आंदोलन आज

गैस संकट के मुद्दे पर कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान भी किया है। डोटासरा ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर सहित प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद ब्लॉक और मंडल स्तर पर भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और आवाश्यकता पड़ने पर राज्य स्तर पर बड़ा आआंदोलन किया जाएगा।

पर्याप्त स्टॉक उपलब्धः सुमित गोदारा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात होता है और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कुछ समय के लिए आपूर्ति पर दबाव बना है, लेकिन सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है। गोदारा ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं की प्राथमिकता देने के लिए फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगाई गई है। हालांकि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभागीय कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि अफवाहों के कारण अचानक गैस बुकिंग बढ़ गई है और लोगों से अपील की कि जरूरत पड़ने पर ही मिलेंडर बुक करें।

वैश्विक संकट के बावजूद सरकार पूरी तरह सतर्कः मदन राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वैसिक संकट के बावजूद सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं और एलपीजी उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। राठौड़ ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता, किसानों और आवश्यक सेवाओं तक गैस की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है और इसके लिए तेल कंपनियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रदेश में गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery