Friday, March, 13,2026

घरेलू गैस आपूर्ति निर्बाध, आमजन को चिंता की आवश्यकता नहीं: CS

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और विभागीय अधिकारियों के साथ सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में घरेलू रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति, स्टॉकिंग और वितरण पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 मार्च 2026 के एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर के तहत व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति रोक दी गई है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की निर्वाध आपूर्ति उपलब्ध है। उन्होंने अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्नपूर्णा रसोइयों में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य और जिला स्तर पर निगरानी समितियां गठित की जाएंगी। ये समितियां स्टॉकिंग, आवाजाही और वितरण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। मुख्य सचिव ने तीन हेल्पलाइन नंबरों 112, 181 और 14435 पर शिकायत की सुविधा और जिला स्तर पर दैनिक प्रेस ब्रीफिंग की व्यवस्था की घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery