Monday, March, 16,2026

पर्याप्त गैस उपलब्ध, आमजन को नहीं होगी परेशानी: CM

जयपुर: प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा पूरी व्यवस्था का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा सके। साथ ही नागरिक आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।

सीएम ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि राज्य और जिला स्तर पर विभागों की संयुक्त टीमें गठित की जा रही हैं।

एलपीजी बुकिंग प्रणाली में आई तकनीकी गड़बड़ी ने बुधवार को राजस्थान में गैस आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इंडियन ऑयल के सर्वर में आई समस्या के कारण प्रदेश के करीब 600 गैस केंद्रों पर बुकिंग ठप रही, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सिलेंडर बुक कराने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन दिनभर बुकिंग नहीं हो सकी। प्रदेश में इंडियन ऑयल, भारत गैस और एचपी गैस की कुल करीब 1360 गैस एजेंसियां संचालित हैं। गैस संकट का असर राजधानी जयपुर में होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है।

घबराहट में सिलेंडर बुक न करेंः पेट्रोलियम मंत्रालय

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि घरेलू रसोई गैस की जरूरतें पूरी करने के लिए देश के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है और लोगों को घबराहट में आकर सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है। घरेलू रिफाइनरी कंपनियों ने भी एलपीजी उत्पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा भारत होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आपूर्ति बाधित होने के बाद नए स्रोतों से कच्चा तेल लेने में भी सफल रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery