Friday, May, 01,2026

कलेक्टर 24 घंटे में देंगे पीएनजी लाइन की स्वीकृति

जयपुर: मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार को एलपीजी एवं गैस आपूर्ति को लेकर उच्च्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आम जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने सिटी गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि घरेलू पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन तेजी से बढ़ाए जाएं, ताकि एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भरता कम हो सके। साथ ही हॉस्पिटल, होटल और रेस्टोरेंट जैसी व्यावसायिक इकाइयों को प्राकृतिक गैस अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि सभी जिला कलेक्टर 24 घंटे में पाइपलाइन बिछाने की लंबित स्वीकृतियां जारी करें, जिससे स्वच्छ ईंधन की पहुंच तेजी से बढ़ सके। भजनलाल शर्मा ने कहा कि जमाखोरों, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जाए और कड़ी कार्रवाई हो।

अतिरिक्त आवंटन का पूरा उपयोगः मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने व्यावसायिक एलपीजी के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन के निर्देश जारी किए हैं। इस अतिरिक्त मात्रा का पूरा लाभ उठाया जाए। साथ ही, केंद्र सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी इकाइयों, औद्योगिक कैंटीन और श्रमिकों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त एलपीजी आवंटन किया है। अधिकारियों को तय करना होगा कि इस आपूर्ति का कोई दुरुपयोग न हो।

सिलेंडर डिलीवरी में कोई देरी नहीं हो: - मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस और रसद विभाग को पूरी तरह सतर्क किया और कहा कि जिन उपभोक्ताओं का रिफिलिंग के लिए आवेदन निर्धारित समय के बाद आया है, उन्हें भी बिना किसी विलंब के सेवा मिलनी चाहिए। बड़े आयोजनों के लिए भी सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता तय की जाए। आम उपभोक्ताओं को सिलेंडर डिलीवरी में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery